IPL 2027 से पहले बड़ी ट्रेड: CSK-SRH ने 2-2 खिलाड़ियों की अदला-बदली, खलील हैदराबाद तो लिविंगस्टोन चेन्नई की जर्सी में आएंगे नजर,
लिविंगस्टोन की कीमत 13 से घटकर 6 करोड़ हुई

मुंबई: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। इस ट्रेड में दोनों टीमों ने 2-2 खिलाड़ी एक-दूसरे को दिए हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स अब चेन्नई की जर्सी में खेलते दिखेंगे, जबकि खलील अहमद और नैथन एलिस हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए हैं।
लिविंगस्टोन की कीमत में 7 करोड़ की कमी
चेन्नई ने लिविंगस्टोन को 6 करोड़ रुपए में ट्रेड किया है। पिछले सीजन हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। यानी उनकी कीमत में 7 करोड़ रुपए की कमी आई है। वहीं, जैक एडवर्ड्स के लिए CSK ने 3 करोड़ रुपए दिए हैं।
खलील की पुरानी टीम में वापसी
हैदराबाद ने भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को 4.8 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया है। खलील 2018 से 2021 तक SRH के लिए खेल चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने CSK के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। हालांकि, चोट के कारण 2026 सीजन में सिर्फ 5 मैच खेल सके।
एलिस से मजबूत होगी गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नैथन एलिस को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में लिया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम के काम आ सकती है।


