Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हेड कोच गंभीर ने टी20 सीरीज जीत को बताया अविश्वसनीय, सिर्फ एक दिन की तैयारी मिली, फिर भी शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, बोले - प्लेयर्स को अपने पर्फोमन्स पर गर्व होना चाहिए

कम तैयारी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

हेड कोच गंभीर ने टी20 सीरीज जीत को बताया अविश्वसनीय, सिर्फ एक दिन की तैयारी मिली, फिर भी शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, बोले - प्लेयर्स को अपने पर्फोमन्स पर गर्व होना चाहिए
X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली जीत को अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन मिला था, इसके बावजूद टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज का अंत 2-3 से किया।

15 घंटे की उड़ान के बाद मैदान पर उतरी टीम

गंभीर ने बताया कि भारतीय टीम 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंची थी। अगले दिन सिर्फ एक अभ्यास सत्र मिला और 22 अक्टूबर को पहला मैच खेलना पड़ा। मौसम, मैदान और परिस्थितियां भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई थीं। टीम के 70 से 80 प्रतिशत खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए थे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ

गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बुमराह और हार्दिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सीमित अनुभव वाले गेंदबाजी आक्रमण को संभालना आसान नहीं था। इसके बावजूद श्रेयस ने उपलब्ध खिलाड़ियों का अच्छा इस्तेमाल किया।

बोले- मेरे शब्दकोश में डर नहीं

गंभीर ने कहा कि टीम को बहाने बनाने के बजाय हर चुनौती में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके शब्दकोश में डर नाम की कोई चीज नहीं है और वह भारतीय टीम की कोचिंग का आनंद ले रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire