Putin in India: डिनर के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन, द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

By :  Vpb
Update: 2025-12-05 14:47 GMT

Putin in India: नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा विशेष इसलिए भी है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है।

Putin in India: शुक्रवार को पुतिन और पीएम मोदी ने 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां दोनों नेताओं के बीच विस्तृत बातचीत हुई। चर्चा का प्रमुख फोकस व्यापार, रक्षा सहयोग और ऊर्जा साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर रहा। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम समझौतों और भविष्य की योजनाओं की घोषणा की गई। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने पर सहमति जताई।


Putin in India: शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक तरीके से पुतिन का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। डिनर के बाद पुतिन अपने देश के लिए रवाना होंगे। पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रिश्तों में नई ऊर्जा जोड़ने वाला माना जा रहा है।


Tags:    

Similar News