Punjab - JK By-Election: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा मतदान और मतगणना
By : Vpb
Punjab - JK By-Election: नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सीटें फरवरी 2021 से खाली हैं, जब गुलाम नबी आजाद, नजीर अहमद लवाय, फयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल समाप्त हुआ था। वहीं, पंजाब की सीट जुलाई 2025 में संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जिन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा छोड़ी।
Punjab - JK By-Election: चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को पूरी होगी। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा, नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है, जबकि नामांकन जांच 14 अक्तूबर को होगी। उम्मीदवार 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।