CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 19 नक्सलियों की गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। गिरफ्तार नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थे और इनकी गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर थी। जगरगुंडा क्षेत्र से 14 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जिसकी पुष्टि एसपी ने की है।


CG News : बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार जंगलों में अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों के दौरान हाल ही में कंगालतोंग क्षेत्र में कई बार मुठभेड़ हुई। इसी दिन एक नक्सली दंपति सहित 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। आत्मसमर्पित नक्सली दंपति पर 10 लाख का इनाम घोषित था, जबकि अन्य आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से दो पर पांच-पांच लाख और दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था।


CG News : आत्मसमर्पण कर रहे नक्सलियों का बढ़ता रुझान-
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने एसपी के सामने अपने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। ये नक्सली भी कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल नक्सलियों का यह कदम दर्शाता है कि प्रदेश में माओवाद के खिलाफ पुलिस और सीआरपीएफ की सघन कार्रवाई कारगर साबित हो रही है।
Tags: