Omar Abdullah: उमर को पहली नजर में हुआ था पायल से प्यार, अब तलाक की तैयारी
| जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पायल अब्दुल्ला से छह हफ्ते में जवाब मांगा है
By : Vpb
Omar Abdullah: नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की तलाक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है। उमर ने सोमवार को शीर्ष कोर्ट के समक्ष दलील दी कि उनकी शादी पूरी तरह खत्म हो चुकी है और तलाक न मिलना उनके साथ मानसिक क्रूरता है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।
Omar Abdullah: बता दें, जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पायल अब्दुल्ला से छह हफ्ते में जवाब मांगा है। उमर अब्दुल्ला के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि याचिकाकर्ता उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पिछले 15 साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने शीर्ष कोर्ट से संविधान के अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए विवाह विच्छेद की मांग की है। उमर और पायल की शादी साल 1994 में हुई थी जिसके बाद वे 2009 से अलग रह रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।
ये भी जानें
Omar Abdullah: उमर और पायल अब्दुल्ला की मुलाकात ओबेरॉय होटल ग्रुप में काम करने के दौरान दिल्ली में हुई थी। पहली नजर के प्यार के बाद, उन्होंने 1 सितंबर 1994 को शादी की। इस जोड़ी के दो बेटे हैं, जमीर और जहीर। उमर और पायल कभी जम्मू-कश्मीर की सबसे चर्चित जोड़ी माने जाते थे।