Naxalite encounter: बिरहोर डेरा जंगल में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, CRPF जवान शहीद
| Naxalite encounter: बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया और इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया।
By : Pradeep Sharma
Naxalite encounter: बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया और इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
Naxalite encounter: बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडीदेसी ने बताया, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया। सीपीआरएफ की कोबरा बटालियन के एक जवान की भी मुठभेड़ में जान चली गई। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है।