कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग हुए नेताओं को नई पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने 27 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इनमें 7 पूर्व TMC सांसद शामिल हैं। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब बंगाल में TMC के भीतर टूट के बाद राजनीतिक हलचल तेज है।

यूसुफ पठान समेत 6 को उपाध्यक्ष बनाया

पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान, दीपक अधिकारी देव, रचना बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, अबू ताहेर खान और मिताली बाग को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनमें छह नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बापी हलदर को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। चंद्रिमा पांजा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

काकोली और सुदीप को सूची में जगह नहीं

NCPI के नए संगठन में TMC से अलग हुए वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बंदोपाध्याय का नाम नहीं है। वहीं पार्टी की कमान ज्योति प्रकाश चटर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर दी गई है। 20 पूर्व TMC सांसदों के NCPI से जुड़ने के बाद उनके संसदीय दर्जे को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है।

भाजपा के लिए प्रचार का ऐलान

NCPI ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने की घोषणा की है। हालांकि, भाजपा ने साफ किया है कि NCPI का प्रचार करना बंगाल में दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन या सीट बंटवारे का संकेत नहीं है। इन दोनों सीटों पर मतदान 6 अक्टूबर को होना है।

Tags: