जल्द शुरू होगा CJP का ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान
दिपके ने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा का...
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “आज इंस्टाग्राम पर बहुत से लोग कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।” हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि इस बार आंदोलन किस मुद्दे को लेकर होगा।
वॉलंटियर्स की मीटिंग के लिए नहीं मिला हॉल
दिपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली में CJP वॉलंटियर्स की बैठक के लिए हॉल नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे। मगर किसी ने किराए पर हमें हॉल नहीं दिया। सब यही कहते रहे कि ऊपर से दबाव है।” उनके मुताबिक, एक हॉल मिलने के बाद उसके मालिकों को धमकी दी गई।
‘ये भाजपा की बहुत बड़ी गलतफहमी है’
दिपके ने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा का दबाव है। उन्होंने कहा, “अगर इन्हें लगता है कि ऐसी हरकतों से हम डर जाएंगे तो ये बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।
15 अगस्त से स्कूल अभियान
दिपके ने सोमवार को गांवों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने की बात कही थी। CJP के मुताबिक, अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा।