Mumbai train accident: मुंबई में पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, भीड़ की वजह से हुई धक्का-मुक्की
| Mumbai train accident: मुंबई। मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्षक ट्रेन में सोमवार सुबह ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि
By : Pradeep Sharma
Mumbai train accident: मुंबई। मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्षक ट्रेन में सोमवार सुबह ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि जब ट्रेन कल्याण जंक्शन पर रुकी, तो रोज दफ्तर जाने वाले लोग इसमें चढ़ने के लिए दौड़े। इस दौरान ज्यादा भीड़ और धक्का-मुक्की होने की वजह से यह हादसा हुआ।
Mumbai train accident: सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं।