Mulberry Fruit Benifits : खट्टा-मीठा फल शहतूत जो रखे आपको कई बीमारियों से रखें दूर, आइए जानें इसके बारे में

बाजारों में खट्टे-मीठे स्वाद वाले ये छोटे-छोटे फल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

Update: 2025-05-27 06:13 GMT

Mulberry Fruit Benifits : डेस्क न्यूज। बाजारों में खट्टे-मीठे स्वाद वाले ये छोटे-छोटे फल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शहतूत न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए भी खास बनाते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर शहतूत कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। तो आइए जानते हैं शहतूत के प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Mulberry Fruit Benifits : शहतूत के स्वास्थ्य लाभ-

पाचन तंत्र के लिए वरदान- शहतूत में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में रामबाण है। नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक- शहतूत में मौजूद खास रसायन डायबिटीज के इलाज में प्रयुक्त दवाओं की तरह काम करते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है।

आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी- शहतूत में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। यह रेटिना को हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षा देता है और मोतियाबिंद व मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

दिमाग और हड्डियों के लिए फायदेमंद- शहतूत में मौजूद कैल्शियम दिमाग और हड्डियों को मजबूती देता है। यह अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाव में सहायक हो सकता है। साथ ही, यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें एल्कलॉइड और विटामिन सी होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर- शहतूत में मौजूद विटामिन सी और एल्कलॉइड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

Tags:    

Similar News