Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Homemade Natural Beetroot Lip Balm : चुकंदर के रस से होंठों को गुलाबी कैसे बनाएं? Pink Lips पाने का सबसे आसान तरीका

इसे लगाने से होंठों को न केवल पोषण मिलता है बल्कि होंठ का रंग गुलाबी होने लगता है।

Homemade Natural Beetroot Lip Balm : चुकंदर के रस से होंठों को गुलाबी कैसे बनाएं? Pink Lips पाने का सबसे आसान तरीका
X

Homemade Natural Beetroot Lip Balm: डेस्क न्यूज। सर्दियों में अक्सर होंठ ड्राई होकर फटने लगते हैं। वहीं कई लोग होंठ काले होने से परेशान रहते हैं। इनको मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर के रस से आप घर में लिप बाम बना सकते हैं। यह Pink Lips पाने का सबसे आसान तरीका है। होंठों के लिए चुकंदर से बना लिप बाम बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से होंठों को न केवल पोषण मिलता है बल्कि होंठ का रंग गुलाबी होने लगता है।

चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जब इससे नेचुरल लिप बाम तैयार किया जाता है तो यह होंठों के साथ-साथ गालों पर टिंट की तरह भी यूज किया जा सकता है। जिन लोगों के होंठ बहुत ज्यादा काले हो गए हैं, उनके लिए भी चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

चुकंदर के रस से कैसे बनाएं लिपबाम ?

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 3 चम्मच चुकंदर का रस निकालें। फिर आपको इसमें 1 चम्मच वैसलीन को पिघलाकर डालना है। अब विटामिन ई का एक कैप्सूल डालें। फिर थोड़ा नारियल का तेल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे किसी छोटे कंटेनर या डिब्बी में रख लें। इसे 1-2 घंटे फ्रिज में रख दें। आपका लिप बाम तैयार हैं। इस लिप बाम को आप काफी दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसे लगाते ही आपके होंठ गुलाबी नजर आने लगेंगे। फटे या काले होठों की समस्या भी दूर हो जाएगी। जब भी लिप्स सूखने लगें आप इस लिप बाम को लगा लें।

चुकंदर का लिप बाम लगाने के फायदे-

चुकंदर का लिप बाम लगाने से होंठ मुलायम होने लगते हैं। इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता है। इसलिए यह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी सुरक्षित है। नारियल तेल होठों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। वहीं चुकंदर होठों को नेचुरल गुलाबी बनाने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान-

आमतौर पर इस तरह से बना लिप बाम 10 दिन तक खराब नही होता है। इसे होंठों पर लगाने से आपको कई गंभीर परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या ऐसी कोई गंभीर परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire