राज्योत्सव में एमपी सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, उप राष्ट्रपति धनखड़ अलंकरण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-29 05:02 GMT
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में नया रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि इस वर्ष राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
CG News : मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से इन त्योहारों को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।