Modi cabinet meeting : थोड़ी देर में शुरु होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
| Modi cabinet meeting : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आधिकारिक आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उच्च स्तरीय बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी और इसमें तेजी से बदलते राष्ट्रीय और अं
By : Pradeep Sharma
Modi cabinet meeting : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आधिकारिक आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उच्च स्तरीय बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी और इसमें तेजी से बदलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के बीच महत्वपूर्ण नीति और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी।
वहीं, कैश कांड को लेकर आरोपों में घिरे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ केंद्र सरकार मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सरकार महाभियोग लाने के अपने इरादे से विपक्षी नेताओं को अवगत करा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर विपक्षी दलों का समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है।