Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क को मिली फिटनेस क्लियरेंस, जल्द टीम से जुड़ेंगे

Mitchell Starc

By :  Vpb
Update: 2026-04-23 10:35 GMT

Mitchell Starc: नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। कंधे और कोहनी की चोट के कारण वह अब तक टीम से दूर थे, लेकिन अब उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

एक मई को हो सकती है मैदान पर वापसी

सूत्रों के अनुसार स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। उनकी एंट्री से दिल्ली की गेंदबाजी आक्रमण को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एशेज के दौरान लगी थी चोट

स्टार्क को चोट एशेज सीरीज के दौरान लगी थी, जहां उन्होंने सभी पांच टेस्ट खेले और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। इसके बाद बिग बैश लीग में खेलने के दौरान उनकी समस्या और बढ़ गई थी।

फैंस से मांगी थी माफी

आईपीएल से बाहर रहने पर हो रही आलोचनाओं के बीच स्टार्क ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति साफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और टीम से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही शुरुआती मैचों में उपलब्ध न होने के लिए फैंस से माफी भी मांगी थी।

दिल्ली के लिए बढ़ेगी ताकत

स्टार्क के टीम में शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा फायदा मिलेगा। फिलहाल टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। ऐसे में स्टार्क की वापसी टीम के प्रदर्शन को नई दिशा दे सकती है।

Tags:    

Similar News