fire at China shoe factory: जूता फैक्टरी में लगी आग, 28 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल, 183 फायरफाइटर्स तैनात

यह अकेला इलाका हर साल 1 अरब से ज्यादा जोड़ी स्पोर्ट्स शूज तैयार करता है।

Update: 2026-07-09 15:54 GMT

fire at China shoe factory: बीजिंग/फुजियान पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत से गुरुवार को यहां के प्रसिद्ध जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा चीन के सबसे महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब में हुआ है। चेंडाई टाउनशिप को जिनजियांग की फुटवियर इंडस्ट्री का 'दिल' माना जाता है। यह अकेला इलाका हर साल 1 अरब से ज्यादा जोड़ी स्पोर्ट्स शूज तैयार करता है।

सरकारी न्यूज एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक, यह हादसा जिनजियांग शहर के चेंडाई टाउनशिप स्थित जियांगटौ गांव में हुआ। काइतुओ रोड ईस्ट पर स्थित 'हुईतेंग शूज फैक्टरी' में दोपहर के वक्त अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरी बहुमंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में कई किलोमीटर दूर से ही घने काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था।

पास के क्वानझोउ शहर के आपदा प्रबंधन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 183 फायरफाइटर्स और 35 फायर इंजनों को मौके पर रवाना किया। बचाव टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद आग पर काबू पाया। इस बड़ी औद्योगिक आपदा पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तुरंत कड़े निर्देश जारी किए हैं।

दुनिया के शू हब में हुआ यह बड़ा हादसा-

दुनिया भर में बिकने वाले हर 5 एथलेटिक शूज (स्पोर्ट्स शूज) में से लगभग 1 जोड़ी जूता अकेले इसी जिनजियांग में बनता है, जो नाइके और एडिडास जैसे वैश्विक ब्रांड्स से लेकर घरेलू बाजारों तक सप्लाई किया जाता है। इतने बड़े ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब में हुए इस हादसे ने चीन में औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News