Mahakumbh 2025: संगम स्नान के लिए मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
By : Vpb
Update: 2025-01-31 03:19 GMT
Mahakumbh 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के मंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए रवाना हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मंत्रीगण विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचेंगे और पवित्र संगम में स्नान करेंगे।
Mahakumbh 2025: इस संबंध में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी दी कि सीएम और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चर्चा के बाद कुंभ स्नान का कार्यक्रम तय किया है। इससे पहले, सभी मंत्रियों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे।
Mahakumbh 2025: ऐसा माना जा रहा है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यह कुंभ स्नान नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद आयोजित किया जाएगा।