महासमुंद: कोसरिया मरार समाज एवम ग्रामवासियों के द्वारा महासमुंद विधानसभा के ग्राम नरतोरा में माँ शाकम्भरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम नरतोरा में कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम भ्रमण जय माँ सरस्वती भागवत पार्टी पोटापारा के संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया गया।क्लश यात्रा के बाद माँ शाकम्भरी की पूजा अर्चना कर समाज एवम गांव हेतु सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना की गई।

ततपश्चात गेंदराम पटेल अध्यक्ष कोसरिया मरार समाज खल्लारी, लेखराम पटेल संगठन मंत्री ,रूपलाल पटेल संरक्षक, भेखराम पटेल कोषाध्यक्ष एवम उपस्थित समस्त सामाजिक पदाधिकारी एवम गणमान्य नागरिकों का स्वागत सत्कार किया गया। अतिथि उद्बोधन में कोसरिया मरार समाज अध्यक्ष गेंदराम पटेल ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा को अंगीकार कर एवम कुव्यसनों से दूर रहकर की जा सकती है।

इसके लिए समाजजनों की राजनीतिक सक्रियता अतिआवश्यक है। भूषण पटेल सचिव खल्लारी राज कोसरिया मरार समाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य का धन ही सबसे बड़ा धन है। कौड़िया राज के मरार समाज अध्यक्ष तुकाराम पटेल भागवताचार्य ने बालिका शिक्षा एवम महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि नारी के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा है।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयास म्यूजिकल ग्रुप के विश्राम यादव एवम साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन मरार समाज से शिक्षक गुरुदत्त पटेल एवम आभार प्रदर्शन रोशन पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम नरतोरा, नर तोरा परिक्षेत्र,एवं खल्लारी राज के मरार समाज की हजारों की संख्या में भीड़ जुटी जिसमें संगठन मंत्री लेखराम पटेल, संरक्षक रूपलाल पटेल, कोषाध्यक्ष भेखराम पटेल, नीलकंठ पटेल, झग़गर पटेल, रतन पटेल, गैंदलाल पटेल, मेघा पटेल, योगेंद्र पटेल, रॉबिन पटेल, इंद्रदत्त पटेल, डुग्गू पटेल, सालिक पटेल,परस राम पटेल, ज्ञान पटेल,रुद्रदत्त पटेल, टनेश्वर पटेल, एवन पटेल,खिलेश पटेल, नूतेन पटेल, गुलाराम पटेल, सेत राम, चेतन, लुकेश्वर, धनराज, नरेश, भुवन पटेल एवम समस्त मरार पटेल समाज एवं ग्रामवासी नरतोरा शामिल हुए।







Tags: