Lucknow News : एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल हुआ लीक, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, इलाके को कराया खाली...

Lucknow News : लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Update: 2024-08-17 03:18 GMT
Lucknow News : लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर स्थित कार्गाे टर्मिनल में कैंसर रोधी दवाओं में इस्तेमाल होने वाले रेडियोएक्टिव मटेरियल के लीक होने की सूचना मिली। सुरक्षा उपकरणों द्वारा अलार्म बजने के बाद तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया।


Lucknow News : रेडियोएक्टिव मटेरियल की यह लीक तब हुई जब लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली एक फ्लाइट की कार्गाे स्कैनिंग की जा रही थी। दवाएं लकड़ी के बॉक्स में पैक थीं, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व का इस्तेमाल हुआ था। स्कैनिंग के दौरान मशीन द्वारा अलार्म बजने पर सुरक्षा कर्मियों को तुरंत सतर्क किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। 
सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट के उस हिस्से को तुरंत खाली कराया गया, जहां लीक हुआ मटेरियल पाया गया था। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।


Lucknow News : खतरे से जुड़ी चेतावनी
रेडियोएक्टिव विकिरण दिखाई नहीं देता लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। जो लोग इस रेडियोएक्टिव मटेरियल के संपर्क में आए हैं, उन्हें रोक लिया गया है और उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा घटना की जांच जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है और स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण होने की जानकारी दी है।
Tags:    

Similar News