Lady Don Zikra: पुलिस की गिरफ्त में लेडी डॉन जिकरा की निकल गई हेकड़ी, कहा- मुझे फंसाया जा रहा

By :  Vpb
Update: 2025-04-21 03:16 GMT

Lady Don Zikra: नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू मारकर हत्या के मामले ने इलाके में सनसनी मचा दी है। इस जघन्य अपराध में अब तक दिल्ली पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कुख्यात ‘लेडी डॉन’ जिकरा खान (Lady Don Zikra) का नाम सबसे अहम है। सोमवार को पुलिस हिरासत में ले जाए जाते समय जिकरा ने मीडिया के सामने दावा किया कि वह बेगुनाह है और उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।

Lady Don Zikra: जिकरा को पुलिस वाहन में बिठाए जाने के दौरान पत्रकारों ने उससे सवाल किया, “तुमने कुणाल की हत्या क्यों की?” इस पर उसने चेहरा ढंके हुए जवाब दिया, “मैंने कुणाल को नहीं मारा। मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है।” वह बार-बार अपनी बेगुनाही दोहराती रही, लेकिन महिला कॉन्सटेबल ने उसे गाड़ी में बिठाकर मौके से हटा दिया।

पुलिस के मुताबिक, 17 अप्रैल की शाम सीलमपुर के जे-ब्लॉक, झुग्गी इलाके में कुणाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। वह दूध और समोसे खरीदने घर से निकला था, जब गैंग ने उसे घेरकर हमला किया। गंभीर रूप से घायल कुणाल को परिजन जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया, और परिजनों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की।

Lady Don Zikra: पुलिस ने इस मामले में साहिल (18), सोहैब (35), नफीस (32), अनीश (19), जाहिदा (42), विकास (29) और दो नाबालिगों सहित नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि जिकरा और साहिल ने कुणाल की हत्या पिछले साल साहिल पर हुए हमले का बदला लेने के लिए की थी। जिकरा, जो जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया की बाउंसर रह चुकी है, कथित तौर पर स्थानीय गैंग चलाती है और इलाके में दहशत फैलाती थी।

Lady Don Zikra: कुणाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को बेरहमी से मारा गया। मैं चाहती हूं कि हत्यारों को वैसी ही सजा मिले, जैसी मौत मेरे बेटे को दी गई।” पुलिस ने इलाके में 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।

जिकरा के वकील अब्दुल गफ्फार ने दावा किया कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं और वह कोर्ट में उसकी बेगुनाही साबित करेंगे। इस बीच, पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियारों की तलाश और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Tags:    

Similar News