Kokilaben Birthday: कोकिलाबेन के 92वें जन्मदिन पर श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Kokilaben Birthday

By :  Vpb
Update: 2026-02-25 07:55 GMT

Kokilaben Birthday: नई दिल्ली: श्रीनाथजी मंदिर में कोकिलाबेन अंबानी ने अपने 92वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे अंबानी परिवार के साथ दर्शन किए और युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या आरती के बाद परंपरा अनुसार परिवार के सदस्यों को फेंटा बांधकर, रजाई व ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश, श्लोका, अनंत, राधिका, अंशुल, अनमोल, नीना कोठारी, दीप्ति सालगांवकर तथा उद्योगपति धनराज नाथवानी उपस्थित रहे।

Kokilaben Birthday: परिवार ने वीडियो कॉल के माध्यम से तिलकायत इंद्रदमन महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से भी आशीर्वाद लिया। महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण किया, जबकि मोती महल चौक में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नाथद्वारा पहुंचने से पहले परिवार ने एकलिंगनाथ मंदिर में भी शीश नवाया।

Kokilaben Birthday: 24 फरवरी 1934 को जामनगर में जन्मी कोकिलाबेन, स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की धर्मपत्नी हैं। परिवार और समाज सेवा में उनके योगदान के सम्मान में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का नाम रखा गया है। 92 वर्ष की आयु में भी वे परिवार की प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बनी हुई हैं।

Tags:    

Similar News