KKR vs GT IPL 2026: KKR ने GT को दिया पहाड़ जैसा टारगेट, जीत के बनाने होंगे 248 रन, फिन एलन ने खेली आतिशी पारी

केकेआर बनाम जीटी आईपीएल 2026

By :  Vpb
Update: 2026-05-16 15:49 GMT

KKR vs GT IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।

केकेआर की पारी में फिन एलन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चार चौके और 10 शानदार छक्के शामिल रहे। एलन ने शुरुआत से ही गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए।

 वहीं युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली। गुजरात की ओर से आर साई किशोर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

Tags:    

Similar News