Kerala Wayanad By Election : कौन हैं नव्या हरिदास जो वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

Kerala Wayanad By Election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नाव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। वे प्रियंका गांधी

Update: 2024-10-19 10:29 GMT
नई दिल्ली। Kerala Wayanad By Election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नाव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। वे प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ेंगी। नाव्या हरिदास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पिछले दो कार्यकाल से कोझीकोड निगम के कराप्राम्प वार्ड से पार्षद हैं। वर्तमान में, नाव्या भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव का पद संभाल रही हैं। 


Kerala Wayanad By Election : नाव्या हरिदास ने पहले भी कोझीकोड से विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह उनके लिए एक नई चुनौती है, जहाँ वे वायनाड सीट पर अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेंगी। बता दें आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 24 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
Tags:    

Similar News