Vinay Singh shot dead: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
Vinay Singh shot dead: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में देर रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नेशनल हाईवे-33 पर मिनी पंजाब होटल के पास से बरामद हुआ
Vinay Singh shot dead: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में देर रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नेशनल हाईवे-33 पर मिनी पंजाब होटल के पास से बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर चलते बने। विनय कुमार सिंह की हत्या गुस्साए लोगों ने हाईवे को जामकर जमकर नारेबाजी की।
Vinay Singh shot dead: गोली मारने के बाद शव को घसीटने के निशान
हत्यारों ने विनय सिंह को गोली मारने के बाद शव को करीब 500 मीटर घसीट कर एक झाड़ी में फेंक दिया। घसीटने की वजह से शव कई चोट के निशान आए हैं। जानकारी के मुताबिक उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन के निवासी विनय जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में बालीगुमा आए थे। जैसे ही वह एक गली में पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।
Vinay Singh shot dead: मामले में SIT गठित
इस हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनय के हांथ में एक पिस्टल भी मिली थी। इस वजह से लोग इसे आत्महत्या मान रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले की छानबीन हत्या के एंगल से की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मामला खुल गया। डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।