Jharkhand Police Encounter: लातेहार के सिकित-बंदुआ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
By : Vpb
Update: 2024-11-26 00:16 GMT
Jharkhand Police Encounter: रांची: झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना मनिका थाना क्षेत्र के सिकित-बंदुआ जंगल के पास हुई, जहां पुलिस ने नक्सलियों से कुछ हथियार बरामद किए हैं। लातेहार के एसपी गौरव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
Jharkhand Police Encounter: पुलिस को सूचना मिली थी कि मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र की सीमावर्ती सिकित-बंदुआ गांव के जंगल में नक्सली समूह जमा हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए।
Jharkhand Police Encounter: इस मुठभेड़ में पुलिस को नक्सलियों के कुछ हथियार मिलें हैं, और फिलहाल पुलिस का सर्च अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में नक्सलियों के सफाए के लिए सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है।