RRVUNL Recruitment 2026: विद्युत विभाग में निकली 2000 से ज्यादा भर्ती, इतने अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिए कैसे करें अप्लाई

RRVUNL Recruitment 2026

Update: 2026-07-31 10:38 GMT

RRVUNL Recruitment 2026: जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने विभिन्न विद्युत कंपनियों में 2005 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (JEN-I), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-2 सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 727, मैकेनिकल के 110, सिविल के 44, जूनियर अकाउंटेंट के 192 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-2 के 765 पद भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां राजस्थान की विभिन्न विद्युत वितरण और उत्पादन कंपनियों में की जाएंगी।

आरक्षण और आवेदन प्रक्रिया

एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला अभ्यर्थियों और अन्य आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें। भर्ती से जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News