Rajasthan SET 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इतने जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

Update: 2026-07-16 16:12 GMT

Rajasthan SET 2026: जयपुर: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan SET 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कोटा विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

6 सितंबर को होगी परीक्षा

राजस्थान SET 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पेपरों में होगी। पहले पेपर में 50 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। दूसरे पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। दोनों पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और एसबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है। ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्ग को 1200 रुपये, जबकि राजस्थान के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना न भूलें।

Tags:    

Similar News