Jagadguru Swami Rambhadracharya: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज अब भी अस्पताल में भर्ती, हेल्थ को लेकर सामने आया ये अपडेट
By : Vpb
Update: 2024-11-21 04:38 GMT
Jagadguru Swami Rambhadracharya: नई दिल्ली: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। दून के सिनर्जी अस्पताल में चिकित्सकों की विशेष टीम उनके इलाज में जुटी है। बुधवार को उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।
Jagadguru Swami Rambhadracharya: मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर दून लाया गया था। देर शाम उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, निमोनिया के कारण उन्हें श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
Jagadguru Swami Rambhadracharya: सिनर्जी अस्पताल के प्रबंध निदेशक कमल गर्ग ने जानकारी दी कि पिछले दस दिनों से स्वामी रामभद्राचार्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। फिलहाल, उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।