Iran-Israel War: ईरान का इजरायल पर काउंटर अटैक, दागीं 70 मिसाइलें, हूती-हिज्बुल्लाह ने भी मोर्चा खोला, तीन ओर से भयंकर हमला झेल रहा इजरायल

पूरे इज़रायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित स्थानों (बॉम्ब शेल्टर) के पास रहें।

Update: 2026-02-28 09:48 GMT

Iran-Israel War: तेलअवीव/नई दिल्ली। ईरान-इजरायल में जंग शुरू हो गई है। इस समय दोनों देशों के बीच भीषण जंग चल रही है। ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं। इजरायल की आर्मी IDF ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है।

इजरायल के जो शहर ईरानी मिसाइलों की जद में आए हैं उनमें येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर हैं। येरुशलम में लगातार सायरन बज रहा है। लोगों को बम शेल्टर में जाने को कहा गया है।

इस बीच ताजा खबर यह है कि ईरान ने दूसरी बार इजरायल की ओर मिसाइलों की एक खेप भेजी है। इजरायल अपनी पूरी क्षमता के साथ इन ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर रहा है। दूसरी और हूती-हिज्बुल्लाह ने भी मोर्चा खोला दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायल में कई धमाके की आवाज सुनी गई है। इजरायल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इज़राइल ने पूरे देश में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है। पूरे इज़रायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित स्थानों (बॉम्ब शेल्टर) के पास रहें।

Tags:    

Similar News