भारत में लॉन्च हुआ Instagram Plus, अब जान सकेंगे इंस्टाग्राम पर कौन बार-बार देखता है आपकी स्टोरी, मिलेंगे और भी कई खास फीचर्स

By :  Vpb
Update: 2026-06-06 10:12 GMT

Instagram Plus: मुंबई: इंस्टाग्राम ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपने सोशल मीडिया अनुभव को अधिक पर्सनलाइज और एडवांस बनाना चाहते हैं।

मिलेंगे कई खास फीचर्स

Instagram Plus के तहत यूजर्स को स्टोरी स्पॉटलाइट, सुपर हार्ट्स और मल्टीपल स्टोरी ऑडियंस जैसे फीचर्स मिलेंगे। अब यूजर अलग-अलग ग्रुप जैसे फैमिली, फ्रेंड्स और ऑफिस के लिए अलग ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे। साथ ही स्टोरी की अवधि 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दी गई है।

स्टोरी देखने और ट्रैक करने के नए विकल्प

इस प्लान में स्टोरी प्रीव्यू और स्टोरी रीवॉच इनसाइट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनके जरिए यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को किसने और कितनी बार देखा है। व्यूअर लिस्ट में किसी खास व्यक्ति को सर्च करना भी आसान होगा।

प्रोफाइल को दें नया लुक

Instagram Plus यूजर्स को कस्टम ऐप आइकन, स्टाइलिश बायो फॉन्ट और 6 पोस्ट तक पिन करने की सुविधा देगा। फिलहाल इसका रोलआउट चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और आने वाले समय में इसमें नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News