Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी
By : Vpb
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए सेना ने सेना ने शनिवार सुबह कुपवाड़ा में "ऑपरेशन गुगलधर" के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में कहा, ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।
Jammu and Kashmir: सेना ने आगे कहा कि सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी। इसके बाद गोलीबारी हुई। सेना ने कहा, 4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार प भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की। अभियान अभी भी जारी है।