IND W vs PAK W T20 WC: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

By :  Vpb
Update: 2026-06-14 13:18 GMT

IND W vs PAK W T20 WC: मुंबई: महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अभियान को मजबूती देने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।

भारत ने जीता टॉस

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान ने बताया कि इस मुकाबले में भारती फुलमाली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। भारतीय टीम तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है।

भारत का पलड़ा रहा है भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल तीन मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच आठ मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने छह और पाकिस्तान ने दो मुकाबले जीते हैं।

पिच और मौसम का हाल

एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जबकि बाद में स्पिनर भी प्रभाव छोड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

यहां देखें लाइव प्रसारण

भारत और पाकिस्तान के इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है।

दोनों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़ 

पाकिस्तान महिला: गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।

Tags:    

Similar News