IND W vs PAK W T20 WC: नई दिल्ली: महिला विश्व कप 2026 में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 172 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

शुरुआती झटकों के बाद संभली भारतीय पारी

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 18 रन के स्कोर पर शेफाली वर्मा (6) और जेमिमा रोड्रिग्स (1) के विकेट गंवा दिए। शुरुआती दबाव के बीच स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 91 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

मंधाना ने खेली शानदार पारी

स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया। भारती फुलमाली एक रन बनाकर आउट हुईं।

रिचा घोष ने अंत में दिखाई तेजी

मध्यक्रम में रिचा घोष ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दीप्ति शर्मा 12 रन और श्रेयंका पाटिल 1 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे।

Tags: