पति ने शादी में मिली बाइक से उठाया ये कदम, पत्नी पहुंची थानें, जानें क्या है मामला...?

परिजनों ने शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।

By :  Vpb
Update: 2025-02-09 05:06 GMT

Bihar News : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शादी में मिली बाइक से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़कर चालान कटवाने शुरू कर दिए। चूंकि बाइक पत्नी के नाम पर थी, इसलिए चालान के मैसेज उसके मोबाइल पर आने लगे। परेशान पत्नी ने पहले खुद चालान भरा, लेकिन जब यह सिलसिला नहीं रुका तो वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Bihar News : क्या है पूरा मामला?
मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला की शादी डेढ़ साल पहले पटना में हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों अलग हो गए। पत्नी मायके मुजफ्फरपुर आ गई और तलाक का केस दायर कर दिया। इसके बाद पति ने शादी में मिली बाइक से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ना शुरू कर दिया। बाइक पत्नी के नाम पर होने के कारण चालान उसके पास आने लगे।

Bihar News : पत्नी ने उठाए कदम-
पत्नी ने शुरू में एक-दो चालान जमा किए, लेकिन जब चालान आने का सिलसिला नहीं रुका तो उसने पति से बाइक वापस मांगी। हालांकि, पति ने तलाक का फैसला आने तक बाइक लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने पटना ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की, लेकिन उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी।

Bihar Newsथाने में दर्ज हुई शिकायत-
महिला अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे सलाह दी कि वह एक हलफनामा जमा करे, जिसमें यह पुष्टि हो कि बाइक का इस्तेमाल उसका पति कर रहा था। थाना अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि महिला और उसके परिजनों ने शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News