Haryana News : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार
| Haryana News : सोनीपत। सोनीपत के कुंडली में स्थित केएफसी मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है।
By : Rohit Banchhor
Haryana News : सोनीपत। सोनीपत के कुंडली में स्थित केएफसी मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान 15 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं दिल्ली और अन्य राज्यों से हरियाणा के सोनीपत में आकर इस अवैध धंधे में शामिल थीं।
Haryana News : कुंडली थाना के एसआई नवीन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।