Haryana Assembly Election 2024:आप और कांग्रेस के बीच बन गई बात, बाबरिया का दावा- हमारी सभी शर्तें AAP ने मानी
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-09-08 05:51 GMT
नई दिल्ली। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है। हालांकि, अभी आप या कांग्रेस की ओर से गठबंधन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई।
Haryana Assembly Election 2024: ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां जल्द एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पांच सीट का ऑफर दिया है, जिसे AAP ने स्वीकार कर लिया है।
Haryana Assembly Election 2024: हालांकि, गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि आज देर शाम तक दोनों पार्टी एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकती है।
Haryana Assembly Election 2024: वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने गठबंधन को लेकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने हमारी बातें मान ली हैं। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। आम आदमी पार्टी को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।
Haryana Assembly Election 2024: वहीं आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद पर दुनिया कायम है।