GT vs SRH IPL 2026: गुजरात और हैदराबाद के बीच टॉप पर पहुंचने की जंग, सनराइजर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

By :  Vpb
Update: 2026-05-12 14:06 GMT

GT vs SRH IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है, जिससे प्लेऑफ की राह भी मजबूत होगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हुआ।


टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी पिछली टीम पर भरोसा जताया।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को सिर्फ एक जीत मिली है।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर-5 पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहेगा। ऐसे में गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिद्धू, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, समारन रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे। इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।

Tags:    

Similar News