शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
पुलिस के आने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-01 03:21 GMT
CG News : दंतेवाड़ा। जगदलपुर के संजय मार्केट में दिवाली की रात एक किराना दुकान में आगजनी की घटना सामने आई, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।
CG News : संजय मार्केट में स्थित राधेश्याम माहवार की किराना दुकान में सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्य दुकान में ही मौजूद थे। जैसे ही आग लगने की खबर मिली, दुकान मालिक ने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की।
CG News : आग की लपटें तेजी से दूसरे फ्लोर तक फैल गईं, जहां रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों को पीछे के रास्ते से बालकनी के जरिये भीतर पहुंचना पड़ा। फायर ब्रिगेड की पूरी कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।