बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे करें आवेदन...

By :  Vpb
Update: 2025-01-29 06:01 GMT

नई दिल्ली: अगर आप बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने युवा पेशेवर कानून (Young Professional-Law) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता-

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या बीए एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए, जबकि अनुसंधान क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी है उम्र सीमा और कैसे होगा चयन-

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू आधारित होगी, यानी किसी भी लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदकों को इंटरव्यू के समय अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी।

कितना होगा वेतन-

चयनित उम्मीदवारों को 65,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, और यह नियुक्ति 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। सफल उम्मीदवारों की पोस्टिंग EPFO मुख्यालय, नई दिल्ली में होगी।


कैसे करें आवेदन-

आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या ईमेल (email protected) के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार करें।

Tags:    

Similar News