पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक, कहा- ‘देश हमेशा आपका आभारी रहेगा’
By : Vpb
Update: 2024-12-26 23:47 GMT
रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकॉउंट से जारी पोस्ट में लिखा – “देश आपका आभारी रहेगा, सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा।” मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा, “एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को पूर्व सीएम ने बड़ी क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।