England Cricket Team: ब्रिसबेन। एशेज सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम अब एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है। इसी बीच टीम एक अलग कारण से चर्चा में आ गई है। ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर इंग्लैंड टीम के सुरक्षा कर्मियों और एक टीवी चैनल के कैमरा ऑपरेटर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

England Cricket Team: यह घटना उस समय हुई जब इंग्लैंड के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ब्रिसबेन से एडिलेड के लिए रवाना हो रहे थे। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि टीम का एक सिक्योरिटी गार्ड कैमरा ऑपरेटर को पीछे हटने के लिए धक्का देता है। बताया जा रहा है कि कैमरा ऑपरेटर खिलाड़ियों के काफी करीब जाकर विजुअल लेने की कोशिश कर रहा था, जिस पर सुरक्षा स्टाफ ने आपत्ति जताई। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



England Cricket Team: इस घटना ने इसलिए भी ध्यान खींचा, क्योंकि पूरे एशेज दौरे के दौरान इंग्लैंड टीम का व्यवहार मीडिया के साथ सामान्य तौर पर शांत और सहयोगात्मक रहा है। लेकिन शुरुआती दो टेस्ट में करारी हार और लगातार आलोचनाओं के चलते टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दौरान एयरपोर्ट कवरेज को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें सीमित दूरी से ही फोटो और वीडियो लेने की अनुमति है।

Tags: