मुंबई। Ratan Tata: भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के NCPA में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी,रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास समेत कई नामी हस्तियों ने मुंबई नरीमन पॉइंट में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


Ratan Tata अमित शाह, मुकेश अंबानी ने किए अंतिम दर्शन 

रतन टाटा की पार्थिव देह मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया, जहां लोग ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार वर्ली में किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए लाओस गए हैं।


रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन का शोक घोषित किया है और इस अवसर पर महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही शिंदे कैबिनेट ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारत के उद्योग जगत के दिग्‍गज और वरिष्ठ उद्योगपति, पद्म विभूषण रतनटाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags: