Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, राजस्थान में फिर रेतीले तूफान की चेतावनी, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

By :  Vpb
Update: 2026-05-31 08:03 GMT

Weather Update: नई दिल्ली: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

गर्मी का प्रकोप अब भी जारी

बारिश और आंधी के बीच देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बनी हुई है। शनिवार को देश के 36 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा, जहां चंद्रपुर 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

राजस्थान में रेतीले तूफान से हालात प्रभावित

शनिवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर जिलों में तेज रेतीला तूफान देखने को मिला। लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में इसका असर रहा। 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी के कारण दिन में अंधेरा छा गया और कई घरों में रेत भर गई।

अगले कुछ दिन रहेगा मौसम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फलोदी, जोधपुर, नागौर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

चार-पांच दिन तक राहत नहीं

पिछले 24 घंटों में धौलपुर में सबसे अधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कई हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Tags:    

Similar News