Earthquake : भारत के उत्तरी क्षेत्रों में महसूस किए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं...
| भूकंप का केंद्र 36.10 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, 130 किलोमीटर की गहराई पर था।
By : Rohit Banchhor
Earthquake : नई दिल्ली। शनिवार 19 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.17 बजे अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के उत्तरी क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 36.10 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, 130 किलोमीटर की गहराई पर था।
Earthquake : भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। श्रीनगर के एक निवासी ने बताया, “मैं ऑफिस में था जब मेरी कुर्सी हिलने लगी। यह ज्यादा तेज नहीं था, लेकिन डर जरूर लगा।” फिलहाल, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।