DC vs RR IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन जुटाए।

राजस्थान की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को पहली सफलता लुंगी एनगिडी ने दिलाई। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 46 रन बनाए। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। कप्तान रियान पराग ने भी शानदार पारी खेली और 26 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 53 रन की अहम पारी खेली। वहीं मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके और राजस्थान को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई। 

Tags: