Crime News : सूटकेस में लाश ले जाती दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी...

फिलहाल, दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।

Update: 2025-02-25 09:04 GMT

Crime News : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कुम्हारटुली इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं को एक सूटकेस में शव ले जाते हुए पकड़ा गया है। मृतिका की पहचान सुमिता घोष के रूप में हुई है, जो गिरफ्तार महिलाओं में से एक फाल्गुनी घोष की सास थीं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Crime News : बता दें कि कुम्हारटुली घाट के पास स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को एक ट्रॉली बैग (सूटकेस) लेकर जाते हुए देखा। उनके व्यवहार से शक होने पर लोगों ने उन्हें रोककर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने सूटकेस खोलकर जांच की, तो उसमें एक महिला का शव मिला। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष के रूप में हुई है।

Crime News : फाल्गुनी घोष ने पुलिस को बताया कि मृतका उसकी सास सुमिता घोष थीं। हालांकि, सुमिता की मौत कैसे हुई और उनके शव को सूटकेस में ले जाने की कोशिश क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।

Tags:    

Similar News