Crime News : अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों की हत्या, शव के साथ करता था दुष्कर्म, सीरियल किलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस रिमांड में हो रहा रोज खुलासा...

पुलिस ने राहुल जाट को 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।

Update: 2024-11-28 08:44 GMT

Crime News : वलसाड। गुजरात के वलसाड में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा की लाश मिली थी। जिसमें पुलिस जांच की तो सामने आया कि रेप के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी के बयानों ने सबको हैरान कर दिया। आरोपी का नाम राहुल जाट है। पुलिस का कहना है कि वह एक सीरियल किलर है और पिछले 10 दिनों में उसने दो और हत्याएं की हैं। आरोपी राहुल जाट का कहना है कि हत्या करने के बाद शवों के साथ सो जाता था। पुलिस ने राहुल जाट को 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।


Crime News : वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके खिलाफ राजस्थान और यूपी में भी कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि छात्रा की हत्या से एक दिन पहले राहुल ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में लूट के दौरान एक महिला की हत्या की थी। अक्टूबर में उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसके पहले, बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक बुजुर्ग की लूट के बाद चाकू से हत्या की थी। इसके आलावा, कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर एक मामूली विवाद में उसने एक यात्री को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।


Crime News : पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल अपराध करने के बाद लोकेशन बदल देता था, उसने चार राज्यों (कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र) में अपराध किए हैं। वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध करता था। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी पुलिस और व्यापक खोज अभियान से पूरी हो सकी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वलसाड में जब छात्रा 14 नवंबर को ट्यूशन से घर वापस आ रही थी। तब सुनसान इलाके में राहुल ने झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म करने के बाद बच्ची का गला दबा दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद राहुल वहां फिर लौटा और शव के साथ दुष्कर्म किया।


Crime News : जब आरोपी के बारे मे जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वह पहले चोरी के मामले में पकड़ा गया था और उसे सूरत के लाजपोर जेल में रखा गया था फिर आरोपी जमानत पर छूट गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News