Crime News : बाइक सवार युवकों ने छात्र नेता की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी...

एसडीपीओ कुमार चंदन और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Update: 2024-11-14 10:10 GMT
Crime News : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो बाइकों में सवार 4 बदमाशों ने छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास की है।


Crime News : बता दें कि पुष्कर सिंह 22 वर्ष को गोली मारने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। युवक को इलाज के लिए  अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पुष्कर पर फायरिंग की थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुष्कर गोली लगने के बाद झाड़ी में छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अपराधियों ने उसे खदेड़ते हुए पैर में गोली मारी, फिर सिर और शरीर में कुल 6 गोलियां मारीं।


Crime News : आपसी रंजिश में हत्या की आशंका-
मृतक के दादा अमर कुमार ने बताया कि कुछ बदमाशों ने पहले पुष्कर को फोन किया और फिर मौके पर उसे बुलाया। इसके बाद 2 बाइक से 4 बदमाशों ने उस पर हमला किया। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है, क्योंकि पुष्कर का कई लोगों से विवाद चल रहा था। एसडीपीओ कुमार चंदन और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।


Crime News : हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश-
मृतक युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या की वजह साफ है और पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए। हत्या के बाद इलाके में काफी आक्रोश फैल गया है, और लोग इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Tags:    

Similar News