Crime News : बीदर। कर्नाटक के बीदर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को दहला दिया है। यहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और 93 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। यह घटना जिले के शिवाजी चौक स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई और इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Crime News : बता दें कि यह वारदात आज गुरुवार के दिन में करीब 11.30 बजे हुई। बताया जाता है कि एसबीआई के एटीएम में रुपये भरने के लिए एजेंसी के कर्मचारी गीरी वेन्कटेश और शिव काशिनाथ पहुंचे थे। वे सुरक्षा गार्डों के साथ एटीएम में कैश लेकर आ रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाकर आठ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों गार्डों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाशों ने 93 लाख रुपये लूट लिए और तुरंत फरार हो गए।

Crime News : पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने इतने आत्मविश्वास से इस घटना को अंजाम दिया, कि किसी को उनकी गतिविधियों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाते हुए टीमें गठित की हैं। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: