स्कूल में कुकर फटने से रसोइया घायल, डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर BMO ने की कार्रवाई
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-05 03:45 GMT
CG News : तखतपुर। तखतपुर के मिडिल स्कूल लमेर में मिड-डे मील बनाते समय एक बड़ा हादसा हुआ, जब कुकर फटने से रसोइया तितरी बाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया, और घायल रसोइया को तुरंत उपस्वास्थ्य केंद्र लमेर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
CG News : उपस्वास्थ्य केंद्र लमेर में तैनात डॉक्टरों की लापरवाही का मामला भी सामने आया। घायल रसोइया को जब उपचार के लिए लाया गया, तब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इस स्थिति में खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) उमेश साहू ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल महिला का इलाज किया। डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को मिलने वाली सुविधा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
CG News : BMO उमेश साहू ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले दो आरएचओ (RHO) को जमकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मरीजों की सेवा में लापरवाही अस्वीकार्य है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।